बहराइच, फरवरी 24 -- बहराइच। हरदी थाने के सिंकदरपुर के मजरे रकबा गांव निवासी कमलेश उर्फ पुतऊ पुत्र नकछेद अपने राशन कार्ड की पर्ची लेकर 19 फरवरी दोपहर में कोटेदार की दुकान पर गया। वहां मौजूद साजन व राज कुमार ने बिना वजह उसके साथ मारपीट व गालीगलौज की। जिसके चलते वह घायल हो गया। उसे थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। दो को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत के दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...