सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- चांदा, संवाददाता। प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के ग्राम सभा मदारडीह में सोमवार की शाम सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान (कोटा) के चयन करने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एडीओ आईएसबी विनोद कुमार सिंह ने की। बैठक में ग्राम पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। शासनादेश के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कोटा आवंटन में महिला स्वयं सहायता समूहों को वरीयता दी जानी है। इसी क्रम में दो महिला स्वयं सहायता समूह- शिखा महिला स्वयं सहायता समूह तथा आकाश महिला स्वयं सहायता समूह- ने आवेदन प्रस्तुत किया। नोडल अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया कि प्राप्त आवेदन पत्रों को आगे की जांच एवं परीक्षण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। निर्धारित मानकों और पात्रता की कसौटी पर जो...