मिर्जापुर, जून 20 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बसेवरा गांव की एनआरएलएम समूहों से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को कोटे की दुकान के आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए ब्लाक मुख्यालय विजयपुर में प्रदर्शन किया। बीडीओ रामपाल को पत्रक सौंपकर जांच कार्यवाई की मांग की। आरोप लगाया कि आजीविका मिशन के कुछ कर्मचारी एक दबंग महिला को दुकान आवंटन कराने के लिए लामबंद हो गए हैं। महिलाओं ने निष्पक्ष रूप से चयन किए जाने और खुली बैठक में शीघ्र प्रस्ताव पारित किए जाने की मांग की। अनियमितता के आरोप में फिलहाल दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में मनोरमा देवी, क्रांति देवी, उर्मिला देवी, सुष्मा आदि रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.