लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- कोटे की दुकान से जनवरी महीने का राशन वितरण आठ जनवरी से शुरू हो रहा है। 28 जनवरी तक वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड पर 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल निशुल्क बांटा जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर दो किलो प्रति यूनिट गेहूं व तीन किलो प्रति यूनिट चावल वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कार्ड धारक अपने कोटे की दुकान पर जाकर राशन प्राप्त कर लें। अगर कोई असुविधा हो तो नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी या जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन राशन कार्ड में छह या छह से अधिक यूनिट हैं वह आयुष्मान गोल्डन कार्ड जरूर बनवा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...