गोंडा, जनवरी 4 -- गोण्डा।कार्डधारकों को संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कोटे के दूकानों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए टीमें गठित की जा रही हैं। डीएसओ दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि एआरओ व पूर्ति निरीक्षकों से क्रास चेकिंग भी कराई जा सकती है। जिससे किसी तरह की अनियमितता बरतने व घटतौली का शीघ्र पोल खुल जाए। अनियमितता बरतने वाले कोटेदारों के विरुद्व सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...