बांदा, जनवरी 5 -- पैलानी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को बताया कि मेरी शादी थाना गिरवा अंतर्गत एक गांव में हुई है। हमारे दो लड़के हैं। वह मजदूरी करने सूरत आता-जाता है। गांव के कोटेदार से राशन लेने अक्सर पत्नी जाती रही है। कोटेदार बरगलाकर पत्नी को कहीं गायब करा दिया है। वह मेरे छोटे पुत्र को लेकर चली गई है। पीड़ित ने कोटेदार पर पत्नी को भगा ले जाने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...