मऊ, दिसम्बर 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नकटा क्षेत्र की एक ग्रामसभा में मंगलवार को कोटेदार द्वारा ई-रिक्शा से सरकारी खाद्यान्न लादकर बाजार में बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खाद्यान्न ले जाते समय वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से संबंधित कोटेदार की तीखी नोक-झोंक एवं कहा-सुनी भी हो रही है। खाद्यान्न कालाबाजारी करने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने कोटेदार पर सरकारी खाद्यान्न की चोरी कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक जय नारायण यादव ने बताया कि वायरल वीडियो में एमडीएम (मध्याह्न भोजन) के खाद्यान्न को ई-रिक्शा से ले जाते समय का दृश्य सामने आया है। जिस दौरान आपसी कहा-सुनी भी हुई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.