फतेहपुर, फरवरी 9 -- असोथर। थाना क्षेत्र के ऐझी गांव निवासी कोटेदार जगरूप सिंह ने ग्राम प्रधान पक्ष पर खाद्यान्न वितरण में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोटेदार ने बताया कि ग्राम प्रधान उनसे रंजिश रखते हैं और अक्सर दुकान पर आकर अभद्रता व गाली-गलौज करते हैं, जिससे कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण प्रभावित होता है। आठ फरवरी प्रधान के परिवार के लोग दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने आरोपों ने गलत बताया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.