हमीरपुर, फरवरी 23 -- मौदहा, संवाददाता। नगर के छिमौली रोड काशीराम कॉलोनी में स्थित सरकारी राशन कोटा संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को खराब अनाज दिया जा रहा है। इससे नाराज कॉलोनी की एक दर्जन महिलाओं ने एसडीएम से शिकायत की है। मौदहा कस्बे के छिमौली रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार शिवकुमार पाठक द्वारा फरवरी माह के राशन में खराब गेहूं व सड़ी हुई ज्वार दी जा रही है। जब राशन कार्ड धारकों ने इस बात का विरोध किया तो शिवकुमार ने उनसे कहा कि जैसा माल आया है वैसा ही बटेगा। जिसको लेना है ले, ना लेना हो ना ले। राशन कोटा संचालक की इस बात से नाराज राशन कार्ड धारक महिलाओं ने सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम से कोटेदार की शिकायत कर जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...