कौशाम्बी, फरवरी 20 -- पश्चिमशरीरा के पूरब शरीरा निवासी हीरेंद्र सिंह स्थानीय बाजार स्थित सरकारी भांग की दुकान का संचालन करते हैं। जबकि, उनके पिता अवधेश सिंह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने उनके मकान से करीब 55 हजार रुपये कीमत की टीवी, 45 हजार कीमत का म्यूजिक सिस्टम व 80 हजार रुपया नकद पार कर दिया था। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह हुई थी। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...