कौशाम्बी, जनवरी 30 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव के कोटेदार की पत्नी का शव शुक्रवार की दोपहर घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला की मानसिक हालत खराब बताई। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पन्नोई निवासी राजेंद्र प्रसाद गांव के कोटेदार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 45 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी शुक्रवार की दोपहर कमरे में बिना किसी से कुछ बताए चली गई। परिवार वालों ने सोचा कि शायद ज्योति सोने के लिए चली गई होगी। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो बच्चों ने आवाज देकर मां को बुलाना चाहा। इसके बाद जब कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया। दरवाजा अंदर से बंद होने की दशा में बच्चों ने बाहर आकर शोर मचाया। अनहोनी की आशंका से सहमे परिवार वाले ग्रामीणों क...