ललितपुर, दिसम्बर 5 -- मिनिमम इनकम गारंटी दिए जाने संग खाद्यान्न और चीनी लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। मांगे पूरी नहीं होने पर उन्होंने विधानसभा घेरने की हुंकार भरी और सीएम को संबोधित एक ज्ञापन डीएसओ को सौंपा। शुक्रवार को जनपद के करीब एक सैकड़ा से अधिक कोटेदारों ने ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोटेदार शासन की मंशानुरूप राशन वितरण करते हैं। कोरोना काल में भी उन लोगों ने प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न बांटने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। कोटेदारों अपने व ...