अमरोहा, जुलाई 21 -- कोटेदारों की हड़ताल के चलते रविवार को जिले की राशन की दुकानों पर राशन वितरण ठप रहा। मांगों को लेकर कोटेदार पूर्व घोषणा के मुताबिक तीन दिन की हड़ताल पर हैं। राशन की दुकानों पर ताले लटके देख कार्डधारक दूर से ही लौट गए। आपूर्ति विभाग ने 20 जुलाई से दस अगस्त तक मुफ्त राशन वितरण की तिथि जारी की है। इस बीच कोटेदारों की हड़ताल के चलते मुफ्त राशन वितरण पर संकट आ गया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने 20, 21 व 22 जुलाई तक हड़ताल की घोषणा की है। पूर्व घोषणा मुताबिक मांगों को लेकर रविवार को जिलेभर के कोटेदार हड़ताल पर रहे। इसके चलते जिले की राशन की दुकानों पर वितरण पूरी तरह ठप रहा। दुकानों पर ताला लटका देख कार्डधारक दूर से ही लौट गए। कोटेदार सोमवार और मंगलवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। दुकानों पर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.