कोटा, अप्रैल 29 -- राजस्थान के कोटा शहर में कोचिंग ले रहे छात्रों के सुसाइड की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जवाहर नगर थाना अंतर्गत इलाके में सोमवार देर रात नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र का नाम तमीम इकबाल है, जो बिहार के कटिहार का रहने था। वह वर्तमान में कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही छात्र के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। जानकारी में सामने आया है कि मृतक छात्र तमीम 11वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही वह नीट की भी तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल छात्र के कमरे से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्र के परिजनों और दोस्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.