जयपुर, मार्च 25 -- राजस्थान के कोचिंग हब के नाम से चर्चित कोटा में एक और स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र की पहचान बिहार निवासी हर्षराज शंकर के रूप में हुई है जो कि कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र के सुसाइड की सूचना पर जवाहर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। वहीं छात्र के आत्महत्या की जानकारी पुलिस द्वारा छात्र के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीआई रामलक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि सूचना मिली थी जवाहर नगर इलाके में एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। छात्र के कमरे की तलाशी ली गई लेकिन फिलहाल कोई नोट छात्र के कमरे से नहीं मिला है। छात्र के साथ पढ़ने वाले दोस्तों से भी उसकी गतिविधी के बारे में जानकारी ली जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.