कोटा, मई 25 -- शिक्षा नगरी कोटा में सुसाइड का एक और मामला सामने आया है। नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने अपने कमरे में रविवार को इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा फोन पर अपने रिश्तेदार से बात कर रही थी और बात करते-करते ही उसने फांसी लगा ली। महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। महावीर नगर थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया कि जम्मू कश्मीर की रहने वाली छात्रा जीशान एक महीने पहले ही नीट की तैयारी करने के लिए कोटा आई थी। छात्रा महावीर नगर प्रताप चौराहे के पीछे किराए के मकान में रह रही थी। जानकारी मिली थी कि छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने छात्रा के शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उनके कोटा पहुंचने पर आगे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.