नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- कोटा (राजस्थान)। लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को वर्ष 2027 तक चालू कर दिया जाएगा। साथ ही कोटा के मौजूदा हवाई अड्डे पर पायलट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की भी योजना है। ओम बिरला ने बताया कि संबंधित विभागों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि 2027 तक नए एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके लिए विमानन सेवा कंपनियों से बातचीत शुरू हो चुकी है और शुरुआती स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है। उन्होंने कहा कि नए एयरपोर्ट के निर्माण के लिए दो टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें से एक टेंडर का कार्यादेश जारी कर दिया गया है, जिसकी लागत करीब 10,507 करोड़ रुपये है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सड़कों और फुटपाथों पर रहने वाले लोगों को किराये के मकान उपलब...