गौरीगंज, जून 24 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहम्मद नेवाज में बुधवार को कोटे की दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन पंचायत भवन पर किया गया। गौरतलब है कि आबिदा बानो के इस्तीफे के बाद कोटे की दुकान रिक्त हो गई थी। जिस पर नए चयन के लिए यह बैठक बुलाई गई। बैठक में एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और गांव के नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कोटे के दावेदारों में विनय कुमार शुक्ला और आरती शुक्ला ने अपना दावा प्रस्तुत किया। दोनों ने अपने-अपने पक्ष में तर्क रखते हुए कोटा संचालन के लिए अपनी तत्परता जताई। चर्चा के बाद गांव के बहुमत के आधार पर विनय कुमार शुक्ला के नाम का प्रस्ताव पास किया गया। पंचायत सचिव आराधना ने बताया कि प्रस्ताव को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.