साहिबगंज, दिसम्बर 19 -- कोटालपोखर। शुक्रवार की सुबह प्रखंड के हस्तीपाडा बहियार से धान लदे टैक्टर ट्राली पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बहियार से धान काट कर बोझा ट्रैक्टर पर लाद कर खलिहान में लाने के दौरान असंतुलित होकर ट्रॉली पलट गया। जिससे उस पर सवार मोहम्मद मकबूल सेख (35) मेढ़ पर गिर गया। इससे उसके जांघ की हड्डी टूट गयी। घायल को खेत मालिक इलाज के लिए पाकुड़ हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास ले जा कर इलाज कराया गया। घायल को भर्ती करा कर इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...