मिर्जापुर, जुलाई 13 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोटार शिव धाम में सावन के पहले रविवार को शिव भक्तों, अलावा कांवरियों ने जलाभिषेक किया। सुबह क्षेत्रीय भक्तों की जलाभिषेक के लिए भीड़ लग गई। भक्त अदवा नदी से जल लेकर भगवान भोले को दरबार में जलाभिषेक कर मां पार्वती के दर्शन-पूजन किए। क्षेत्रीय भक्तों का कहना है कि सावन माह में प्रत्येक दिन भगवान भोले का जलाभिषेक किया जा सकता है। औघड़दानी भोलेनाथ का जलाभिषेक, रूद्राभिषेक करने से परिवार के सुख, शांति के साथ कष्ट दूर होते हैं। मंदिर के पुजारी जयराम गिरी ने बताया कि सुबह से ही भक्तों की जलाभिषेक करने के साथ ही कुछ भक्तों ने रूद्राभिषेक भी कराया। मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक भगवान भोले का जलाभिषेक, माता पार्वती के दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...