मिर्जापुर, फरवरी 15 -- हलिया (मिर्जापुर)। कोटार गांव स्थित कोटार नाथ शिव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोर से ही श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन शुरू कर दिया। अदवा नदी में स्नान कर हाथ में नारियल चुनरी, माला फूल, दूध, गंगा जल आदि के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मेले की सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर भोर में ही सीओ अमर बहादुर सिंह ने चक्रमण कर जायजा लेने में जुटे रहे। उन्होंने थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव को ड्यूटी प्वाइंट पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाकर आराधना की।पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया था, तथा जगत कल्याण के लिए विषपान भी कर लिए। इसलिए इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.