मिर्जापुर, फरवरी 14 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोटार गांव स्थित अदवा नदी के मध्य टीले पर विराजमान कोटारनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए तीन बैरियर, चार उपनिरीक्षक समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव के अनुसार दो शिफ्ट में 40 सफाईकर्मी व पानी के टैंकर लगाए गए हैं। मंदिर पुजारी जय राम गिरि व शिव राम गिरि ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु बेलपत्र, दूध व गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.