गुमला, मार्च 26 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कोटाम निवासी एनामुल अंसारी की खड़ी ऑटो को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़ित मंगलवार को सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देखकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। इस बाबत पीड़ित ने एनामुल अंसारी ने बताया कि सोमवार रात्रि खाना पीना कर प्रतिदिन की तरह घर के आंगन में ऑटो को खड़ा कर सोने चले गये थे। रात्रि करीब 11 बजे टायर फटने की आवाज से नींद खुली, तो बाहर जाकर देखा, ऑटो में आग लगी हुई थी। इसके बाद हो-हल्ला के बाद आस पास के ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया,लेकिन इससे पूर्व ही ऑटो पूरी तरह से जल चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.