हल्द्वानी, जून 15 -- कालाढूंगी। कोटाबाग में बीते शनिवार शाम एक महिला ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एसटीएच हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नलनी (मंगोली) निवासी टीकम अधिकारी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 वर्ष पूर्व 41 वर्षीय बहन भावना की शादी कप्तानगंज कोटाबाग निवासी संतोष सिंह पुत्र राम सिंह से हुई थी। संतोष और उसका बड़ा भाई आए दिन भावना के साथ मारपीट करते थे। 13 जून की शाम भी संतोष ने उसके साथ मारपीट की। 14 जून की शाम करीब 4 बजे संतोष के बड़े भाई ने मौसी को फोन पर बहन के जहर खाने की सूचना दी। कहा कि उसे उपचार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.