हल्द्वानी, फरवरी 15 -- कोटाबाग। कोटाबाग बाजार में मुख्य सड़क पर पेयजल लाइन लीकेज काफी समय से लीकेज है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। पानी बहने से डामर रोड खराब होने का खतरा बना हुआ है। व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पांडे ने बताया कि जल संस्थान से लाइन को ठीक करने की मांग की है। वहीं जेई धीरज सिंह मेहता का कहना है कि रोड चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी चलाने के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। ठेकेदार को कह दिया गया है, जल्द लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.