मोतिहारी, जनवरी 14 -- कोटवा। कोटवा बाजार में स्थित एक आवासीय घर का वेंटिलेटर का तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित गृहस्वामी रविन्द्र उपाध्याय ने घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाने को दी है। बताया गया है कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के वेंटिलेटर को तोड़कर कमरे में रखे पेटी को तोड़ दिया। जिसमें रखे तकरीबन 20 ग्राम आभूषण, 6 हजार नगद, आधा दर्जन चांदी का सिक्का सहित कपड़ा और अनाज की चोरी कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...