मोतिहारी, जनवरी 11 -- कोटवा, निज संवाददाता। भोपतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर संध्या बझिया बाजार स्थित एक मिष्ठान दुकान के पास एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। युवक कल्याणपुर थाना के परसौनी वाजिद गांव के रमेश महतो का पुत्र अमन कुमार है। पुलिस को सूचना मिली कि बझिया बाजार एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। बझिया बाजार स्थित खुशी मिष्ठान दुकान के पास संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमन कुमार बताया। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त ...