मोतिहारी, फरवरी 20 -- कोटवा, निज संवाददाता। कोटवा - तुरकौलिया रोड में थाना क्षेत्र के गैरा गांव के नजदीक एक पिकअप और बाइक की टक्कर में गुरुवार की रात बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 24 वर्षीय गुड्डू कुमार पिता उपेंद्र यादव, पिपराकोठी थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते हैं कोटवा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज में भेजने के लिए डायल 102 एंबुलेंस को बुलाया। इस बीच युवक की मौत गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। उक्त युवक ग़ैरा गांव में ही अपने मौसी के यहां आया था। इस दौरान वह पिकअप की चपेट में आ गया । पुलिस ने पिकअप और बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...