फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- नूंह। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव कोटला में डोर टू डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। यह अभियान उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और जिंदगी को हां, नशे को ना का संदेश अपनाने की अपील की। ग्रामीणों को नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन 1933 पर देने को कहा गया। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930 और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन करते हुए नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.