महोबा, दिसम्बर 2 -- जिले में धान खरीद का नहीं कोई खरीद केंद्र धान पैदावार करने वाले किसानों की बढ़ रही संख्या पनवाड़ी, संवाददाता। जिले में खान की पैदावर शुरु की गई है। विकास खंड क्षेत्र के कोटरा गांव के किसानों ने धान की खेती शुरु की। अब धान की खेती करने वाले किसानों की संख्या बढ़ रही है। गांव के 70 हेक्टेयर भू भाग में 30 किसान धान की पैदावर कर रहे है। बता दें कि जिले में धान का उत्पादन शून्य रहा है। सूखा के हालातों से उबरनें के बाद अब किसान धान की खेती करने लगे है। कोटरा गांव के महेंद्र कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य किसानों ने धान की खेती शुरु की तो अन्य किसानों का रुझान धान की खेती की ओर बढ़ने लगा है। अब तक विभागीय अभिलेखों में उत्पादन शून्य रहता था मगर अब 70 हेक्टेयर में धान की खेती हो रही है। जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार का कहना है कि धान ...