कोटद्वार, सितम्बर 16 -- नगर निगम के अंतर्गत शिवपुर क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से स्थानीय जनता आक्रोशित है। इस संबध में क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार को बैठक का आयोजन किया और मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व मेयर हेमलता नेगी को बुलाकर समस्या से अवगत कराया। स्थानीय निवासियों ने समस्याओं को उठाते हुए कहा कि क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। ऊपर से पानी की लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया है। इस कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क से उड़ती धूल के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं बिजली के स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के बिल बढ़कर आ रहे हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों ने राशन कार्ड सत्यापनव आय प्रमाण पत्र संबंधी कठिनाइयों को भी उठाया। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे इन समस्याओं को शासन-प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.