कोटद्वार, जुलाई 25 -- विधायक निधि से सिम्मलचौड़ में निर्मित यात्री शेड पर आरंभ हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यात्री शेड निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिमलचौड़ में हाथों में धूप बत्ती लेकर प्रदर्शन किया और इसकी जांच करने की मांग की। बहुजन समाज पार्टी भी शेड निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा चुकी है। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सिमलचौड़ यात्री शेड निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि वार्ड नं. सिम्मलचौड़ में कुछ दिन पहले वर्ष 2023-24 में स्वीकृत लागत 4.50 लाख से बने यात्री शेड का बोर्ड लगाया गया था जबकि वहां यात्री शैड बना ही नहीं था। इस पर सवाल उठने के बाद आज वही साइन बोर्ड दूसरी स्थान पर लगा दिया गया, जहां वर्तमान वित्तीय...