कोटद्वार, दिसम्बर 9 -- कोटद्वार क्षेत्र के बच्चों के लिए नगर निगम के अंतर्गत मालवीय उद्यान के नजदीक ताइक्वांडो अकादमी खुल गई है। अब क्षेत्र के बच्चों को ताइक्वांडो सीखने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सोमवार दोपहर बाद आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश बलोधी ने रिबन काटकर अकादमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ताइक्वांडो अकादमी खुलना बच्चों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इससे बच्चे अपने शहर में ही ताइक्वांडों सीख पायेंगे। कहा कि अकादमी आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण के साथ बच्चों को आत्म-रक्षा और शारीरिक फिटनेस की ट्रेनिंग दे रही है। कहा कि अकादमी में अनुभवी कोच लक्ष्य ध्यानी, चारु संगम और अर्निश चमोली प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में कई बच्चों ने पहले ही राष्ट्रीय व राज्...