कोटद्वार, अगस्त 26 -- तहसील परिसर में धरना दे रहे द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिप्ट को-आपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) व ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के पीड़ितों ने सरकार से जल्द से जल्द डूबी रकम वापस दिलवाने की मांग उठाई। ठगी पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी सोहन सैनी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि वह पिछले कई दिनों से समस्या को लेकर धरना दे रहे हैं। लेकिन, अब तक उनकी सुध नहीं ली गई। कहा कि वर्ष 2019 में संसद में सर्वसम्मति से अनियोजित जमा योजनाएं पाबंदी कानून बनाया गया था, जिसमें कंपनी में डूबी रकम को 180 दिन में दिए जाने का प्राविधान किया गया है, जिसके लिए प्रत्येक जनपद में भुगतान पटल की स्थापना किए जाने का भी प्राविधान है, लेकिन अभी तक डूबी रकम के भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। ज्ञापन भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.