कोटद्वार, अक्टूबर 5 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कोटद्वार की ओर से सुदर्शन उपनगर की शिवपुर बस्ती में रविवार को विजयदशमी उत्सव एवं संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त शस्त्र पूजन एवं एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा शिवपुर बस्ती के मुख्यमार्ग पर पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य वक्ता जिलाप्रचारक कमल व कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद ध्यानी द्वारा शस्त्र पूजन कर किया गया। मुख्यवक्ता कमल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। सौ वर्षों की यात्रा में कई व्यवधानों के बाद भी संघ अपने लक्ष्य पर अविरल रूप से आगे बढ़ रहा है। संघ का मुख्य उद्देश्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है और इसके लिए स्वयंसेवक लगातार कार्य कर रहे हैं। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर सत्य की असत्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.