चाईबासा, फरवरी 20 -- नोवामुंडी, संवाददाता। कोटगढ़ आम बगान चौक के निकट गुरुवार शाम को अनियंत्रित बाइक से गिरकर रोबड़ोसाई गांव के गुरुचरण चातोंबा(उम्र 22 वर्ष)गंभीर रूप से घायल हो गया है।वहां मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप और विनीत गोप ने आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से नोवामुंडी से एम्बुलेंस बुलाकर उसे जख्मी हालत में इलाज के लिये टाटा स्टील अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करा दिया है।चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत देकर इमरजेंसी कक्ष में रखने के बाद सीटी स्कैन कराने के आदेश दिया है। जख्मी गुरुचरण चातोंबा की गंभीरता को देखते हुए नाक के निकट पांच और जबड़े के भीतर बारह टांके लगे हैं।चिकित्सकों से पूछताछ के दौरान बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर है।फिलवक्त इलाज के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।युवक के भाई जुरेंद्र चातोंबा व चाचा मंगल चातोंबा ने...