रांची, मई 30 -- देश को कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाली महिला कोच प्रतिमा बरवा की तबीयत बिगड़ गई है। ओलंपियन सलीमा टेटे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा जैसी को हॉकी के गुर सिखाने वाली कोच प्रतिमा बरवा को पैरालिसिस अटैक के बाद रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की देर शाम उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया। इसके बाद खूंटी से उन्हें रांची लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें आईसीयू में रखा गया गया है। प्रतिमा खेल विभाग की ओर से संचालित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र खूंटी में कोच के रूप में कार्यरत हैं। पहले वे सिमडेगा के सेंटर में थीं, जहां से उन्होंने आधा दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए। कुछ साल पहले भी उन्हें पैरालिसिस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.