नई दिल्ली, फरवरी 23 -- ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं। वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अभिषेक चार मैचों में सिर्फ 15 रन ही बना सके हैं, जिसमें लगातार तीन बार शून्य पर पवेलियन लौटे। अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार झेलने के बाद भारत को अगला सुपर-8 मैच चेन्नई में जिम्बाब्वे के विरुद्ध खेलना है। अभिषेक अब जिम्बाब्वे मैच में लय लौटने का प्रयास करेंगे। भारतीय टीम सोमवार को चेन्नई पहुंची। चेन्नई पहुंचने के बाद गौतम गंभीर ने अभिषेक की टीम बस में'कोचिंग क्लास' लगाई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा। दरअसल, चेन्नई एयरपोर्ट से निकलकर खिलाड़ी जब टीम बस में सवार हुए तो अभिषेक और हेड कोच गंभीर पास में बैठे हुए नजर आए। दोनों ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। कोच ने उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.