रायबरेली, जून 10 -- रायबरेली। वन्दे भारत में डिब्बे की संख्या बढ़ाए जाने के बाद सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां आठ डिब्बे की वन्दे भारत चलती थी। अब यह प्रीमियम टे्रन 16 कोच की हो गई है। कोच की संख्या को बढ़ाए जाने के बाद आरपीएफ के एस्कार्ट के जवानों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले चार जवान वन्दे भारत में एस्कार्ट में चलते थे। अब दनकी संख्या 8 हो गई है। प्रत्येक जवान को दो डिब्बों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...