दरभंगा, जुलाई 22 -- जिले के बड़ी संख्या में युवा चेस में कॅरियर बना रहे हैं, लेकिन उन्हें कई तरह की असुविधाएं झेलनी पड़ रही हैं। जिला स्तर पर चेस प्रशिक्षण, अभ्यास, टूनार्मेंट आयोजन आदि की सुविधा नहीं रहने से ये खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। जिले के कई अंतर महाविद्यालय टॉपर, फीडे रेटेड चेस खिलाड़ी गेम छोड़ जिंदगी की जद्दोजहद में उलझ चुके हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि राज्य सरकार अन्य खेलों को बढ़ावा देती है, पर चेस के लिए जिला स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है। इंडोर स्टेडियम होते हुए भी चेस प्रशिक्षण या नियमित अभ्यास केंद्र नहीं है। इनकी शिकायत है कि सिस्टम की खींचातानी से जिले में चेस संघ तक नहीं बना है। सरकारी विद्यालयों व कॉलेजों में चेस प्रशिक्षण का बंदोबस्त नहीं है। फेद-काले मोहरों से शतरंज की बिसात पर प्रतिद्वंद्वियों को शह-मात देने वाले ख...