मधुबनी, मई 25 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। मधुबनी रेलवे स्टेशन पर रविवार को कोच पोजिशन इंडिकेटर खराब रहने से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गयी। अपनी कोच की जगह यात्री दूसरे कोच में चढ़ने को मजबूर हो गये। रविवार को करीब डेढ़ बजे पवन एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेन समय से पहले प्लेटफार्म पहुंच गये थे। उन्हें उम्मीद थी कि कोच पोजिशन इंडिकेटर से आरक्षित बोगी का पता चल जाएगा। या फिर पूछताछ काउंटर से उद्घोषणा की जाएगी की एसी कोच आगे, पीछे या बीच में रहेगा। ऐसा पहले भी होता रहा है। ट्रेन आगमन पर पूछताछ काउंटर से उदघोषणा की जाती है कि जनरल बोगी आगे या पीछे रहेगा। एसी कोच कहां पर रहेगा। लेकिन रविवार को इसकी उदघोषणा नहीं की गई। कोच पोजिशन इंडिकेटर भी काम नहीं कर रहा था। ऐसे में पवन एक्सप्रेस आते ही स्टेशन परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.