सहारनपुर, नवम्बर 5 -- नगर निगम के पार्षदों ने केरला के कोच्चि नगर निगम के एजुकेशनल टूर को बेहद सफल और प्रेरणादायक बताया है। पार्षदों का कहना है कि इस यात्रा से मिली जानकारी सहारनपुर के विकास में नई दिशा देगी। दरअसल नगर निगम पार्षदों को 30 अक्टूबर से चार नवंबर तक एजुकेशनल टूर पर कोच्चि भेजा गया था। जहां उन्होंने कोच्चि मॉडल की जानकारी हासिल की और नगर वापिसी पर अपने अनुभव सांझा किए। पार्षद टिंकू अरोड़ा ने बताया कि कोच्चि नगर निगम ने जनता हित में कई सराहनीय कार्य किए हैं। निगम ने अपनी जमीनों पर हॉस्पिटल, स्कूल और कॉलेज बनवाए हैं, जहां शिक्षा और इलाज की दरें बहुत कम हैं। इसका सीधा लाभ कोच्चि की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर सहारनपुर नगर निगम को भी अपनी संपत्तियों का उपयोग जनता के कल्याण के लिए करना चाहिए। उन्होंने बताया कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.