साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज। जैक की ओर से आयोजित कक्षा 8,9,10 तथा 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसे लेकर एबीसी कोचिंग सेंटर बोरियो में एक समारोह आयोजित कर छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को एबीसी शिक्षकों व संचालक के हाथों मेडल पहनाकर व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कोचिंग संचालक मो. इजहार आलम, इकबाल अंसारी शिक्षक मुस्ताक अंसारी, नुरुद्दीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, इंजमाम अंसारी, मो. इनामुल, जहांगीर , डीलर असलम गुलाम मोमिन, अहमद सरदार, शंकर पंडित, शाहिद, शंभू दत्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.