लखनऊ, मार्च 23 -- निगोहां में कोचिंग संचालक ने छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर संचालक ने छात्रा पर रुपये लेकर सुलह करने का दबाव डाला। बात नहीं मानने पर धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित छात्रा ने फोन कर कोचिंग संचालक की करतूत घरवालों को बताई। जिसके बाद परिवार ने निगोहां कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बैड टच करने पर किया था मना स्टेशन रोड पर आशीष आनन्द कोचिंग चलाता है। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कोचिंग गई थी। तभी आशीष ने छात्रा को देख कर फब्ती कसी। विरोध करने पर बैड टच करने लगा। कोचिंग संचालक को धक्का देकर छात्रा बाहर जाने लगी। इस पर आशीष ने छात्रा को रुपये लेकर सुलह करने के लिए कहा। कोचिंग संचालक की इस हरकत पर छात्रा बिफर गई। मदद के लिए उसने भाई को कॉल मिलाई। कुछ ही देर में परिवार वाले आ गए। जिन्हें देख कर कोचिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.