सीतामढ़ी, जनवरी 11 -- पुपरी। घर से कोचिंग करने के लिए घर से निकली लड़की का थाना के निकट फ्लाई ओवर के नीचे से अपहरण कर लिया गया। घटना 05 जनवरी 26 की है। इस घटना को लेकर अपहृत लड़की की मां द्वारा पुपरी थाने में एफआईआर कराई गई है। इसमें नानपुर के मझौर निवासी मोजीवुल साफी के पुत्र सरफराज साफी व पुपरी नारायणपुर के नाजमीन खातून को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदन में अपहृता की मां ने बताया है कि उसकी बेटी कोचिंग सेंटर के लिए निकली थी। उसे अपने दादा के दुकान पर भी जाना था। इससे पूर्व थाना के निकट चार पहिया वाहन से आरोपियों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है। उसे आशंका है कि उसकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.