गिरडीह, जनवरी 2 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हरिला मोड में स्थित एक्सलेंट कोचिंग सेंटर का ताला तोड़कर बदमाशों ने एक इनवर्टर, बैटरी और तीन सीलिंग पंखे की चोरी कर ली। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह सेंटर खोलने पर संचालक को इस घटना की जानकारी हुई। तब सेंटर संचालक प्रवीण कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सेंटर संचालक ने कहा कि 31 दिसंबर की शाम सेंटर बंद कर लोग घर चले गए थे। सुबह में सेंटर पहुंचने पर सेंटर का ताला टूटा हुआ था। सेंटर से इनवर्टर और बैटरी के अलावा तीन सीलिंग पंखे गायब थे। चोरी गए सामान के तीस हजार रुपए अनुमानित मूल्य बताया गया है। कहा कि वे हरिला मोड़ में एक किराए के मकान पर कोचिंग सेंटर चलाते हैं और बच्चों को शिक्षा दी जाती है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की ...