समस्तीपुर, दिसम्बर 9 -- मार्च 2017 में जिले में मैट्रिक की परीक्षा के पहले दिन ही दोनों पालियों में प्रश्नपत्र लीक हुआ था। इस मामले में राज्य स्तर से संज्ञान लिया गया था। घटना की पूरी जांच के लिए तत्कालीन डीएम प्रणव कुमार ने एसआईटी का गठन किया था। तत्कालीन सदर एसडीओ केडी प्रौजवल और तत्कालीन सदर डीएसपी तनवीर अहमद के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने जब सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र को खंगाला गया तो मामले से परत दर परत पर्दा हटने लगा। जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही कुछ शिक्षा माफिया, कोचिंग संचालक और शिक्षा विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से प्रश्नपत्र की तस्वीर खींच कर फिर इसे लीक कर दिया जा रहा था। लीक हुए प्रश्नो के उत्तर तैयार करने के बाद फिर से सोशल मीडिया के माध्यम से ही परीक्षा केंद्र के अंदर भी भेज दिया जा रह...