रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में कोचिंग संचालक पर छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ट्रांजिट कैंप की एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। आरोप है कि तीन दिन पहले जब छात्रा कोचिंग सेंटर पहुंची तो कोचिंग संचालक विशाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रुद्रपुर के एक निजी होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्रा को जान से धमकी दी। घबराई छात्रा घर पहुंची और हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी। शुक्रवार को पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक पर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.