बिहारशरीफ, जून 7 -- बिहारशरीफ। लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर-नालंदा कॉलोनी से पढ़ाई के लिए निकला किशोर गायब हो गया है। 24 घंटे के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। गायब किशोर बेन थाना क्षेत्र के कुतलुपुर गांव निवासी मनीष कुमार का 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार उर्फ भोला कुमार है। वह अपनी मां उषा देवी के साथ किराये पर रहकर पढ़ाई करता है। लहेरी थाना को भी इसकी जानकारी दी गयी है। परिवार अनहोनी की आशंका से चिंता में है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.