मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा गायब हो गई। वह सात फरवरी को कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसके घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन, उसका पता नहीं चला। इस बीच जानकारी मिली कि उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद छात्रा के पिता ने मुशहरी थाना में चार लोगों के विरुद्ध अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें मनीष कुमार, विजय भगत, पूजा कुमारी और नूतन कुमारी को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मुशहरी थाने में चारों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है। सहायक अवर निरीक्षक शिवनाथ हाजरा को केस का आईओ बनाया गया है। प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.